Fast Food

Homemade कढ़ाई Momos | Veg | Paneer

Spread the Food

Fry Veg Momos

Veg Fry Momos बनाने के लिए आप को सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर गरम करने के लिए रखना है। अब उसमें हम Oil / Refined इतना डालेंगे कि Momos उसमे पूरा डूब जाये। जैसे ही oil गरम हो जाये आप को हल्के Steam हुए Momos में से कुछ Pieces को आयल में डालना है और उसे कुछ देर Fry करना है। जैसे ही momos हलके ब्राउन हो जाये उसे आयल में से निकाल कर एक Bowl में रख ले। अब दूसरे Bowl में Fry Momos को डाल कर उसके ऊपर हल्का काला नमक, Oregano, चाट मसाला और हल्का नीबू डाल कर अच्छे से सब को मिक्स कर दीजिए। ताकि मसाला सभी मोमोस में बराबर से लग जाये। अब आप इसे सर्व कर सकते है। आप का Veg Fry Momos तैयार हो गया।

Tips :- Fry करने से पहले momos को हल्का Steam इसलिए करना चाहिए, क्योंकि Steam करने से momos कि फीलिंग और मैदे की परत हल्की सॉफ्ट हो जाती है (हल्का पक जाता है )

Veg Fry Gravy Momos

veg gravy momos recipe
veg gravy momos recipe

Gravy Fry Veg Momos बनाने के लिए आप को सबसे पहले Veg Fry Momos का Process पूरा करना है bowl में momos को निकालने तक का। उसके बाद आप को एक Bowl में 2 चम्मच momos की चटनी लेनी है अब उसमें 2 चम्मच Mayonnaise डाल कर अच्छे से मिक्स करना है। (Spicy जैसा पसंद हो आप उतना Momos चटनी का इस्तेमाल करें ) अब उसमे Fry Momos जो दूसरे Bowl में निकाल के रखे है उसे डाल कर अच्छे से सब को मिक्स कर लीजिये।
बस तैयार हो गयी आप की Veg Gravy Momos .


Homemade Paneer Momos

Paneer momos बनाने के लिए सामग्री

  • पनीर
  • प्याज
  • नमक
  • चाट मसाला
  • अमचूर
  • काली मिर्च पाउडर

सबसे पहले प्याज को छोटे-छोटे Square Shape में काट लेंगे। और एक कढ़ाई में थोड़ा सा oil डाल कर कटे हुए प्याज को उसमें डाल कर fry करेंगे। प्याज को हल्का fry करना है। (सिर्फ प्याज का कच्चापन दूर करना है जिससे वह Soft हो जाये और momos में कच्चा ना लगे खाने में )। जैसे ही प्याज Fry हो जाये उसे कढ़ाई में से निकाल कर ठण्डा होने देंगे 3-4 मिनट के लिए। जैसे ही प्याज ठण्डा हो जाये उसमे पनीर को हाथ से Mesh (तोड़ कर) कर के छोटे-छोटे Pieces में डाल देंगे। (पनीर को ज्यादा बारीक mesh नहीं करेंगे नहीं तो पनीर का टेस्ट खराब हो जायेगा ) अब उसमे काला नमक ,अमचूर और काली मिर्च पाउडर को डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। तैयार हो गयी आप की पनीर Momos की Stuffing .

पनीर Stuffing को Fill करने की विधि

मैदे की छोटी-छोटी रोटी बना लेंगे अब उसे बेलन की मदद से पतला बेल लेंगे, अब उसमें Paneer की Stuffing को भर कर किसी भी shape में बना लेंगे। जैसा shape आप को बनाने में आसान लगे। इसी तरह सभी Stuffing को भर कर momos को तैयार कर लगे।

Paneer Momos को Steam करने की विधि

अगर Steamer आप के पास है तो उसके सबसे निचे वाले हिस्से में पूरा पानी भर दीजिये और उससे उप्पर वाले छन्नी में (Steamer) हल्का हल्का oil लगा दीजिये ताकि जब आप momos स्टीम करने के उसमे रखे तो वह चिपके नहीं। अब स्टीमर को ढक कर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दीजिये। Steamer को 15 मिनट से पहले मत खोलयेगा क्योंकि 15 मिनट तो minimum time लगता है momos को स्टीम होने में। अगर बार बार ओपन करिएगा तो स्टीम अच्छे से नहीं होगा और momos खाने में कच्चा लगेगा और Tight भी हो जायेगा। इसलिए 15 मिनट तक steamer को पूरी तरह बंद रहने देना है।

ध्यान रखना है momos के बीच में gap जरूर रखे क्योंकि पनीर momos steam होने के बाद फैलता है अगर Gap नहीं होगा तो momos एक दूसरे में चिपक जायेगा और आसानी से steamer से निकलेगा नहीं। निकालते वक्त फट भी सकता है। इसलिए Gap जरुरी है momos के बीच में। 15 मिनट के बाद आप इसे Steamer से निकल कर Mayonnise और चटनी के साथ सर्व कर सकते है। टेस्ट का मजा लीजिये।

Fry Paneer Momos

Paneer Fry Momos Recipe
Paneer Fry Momos Recipe

Paneer Fry Momo बनाने के लिए आप को सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर गरम करने के लिए रखना है। अब उसमें हम Oil / Refined इतना डालेंगे कि Momos उसमे पूरा डूब जाये। जैसे ही oil गरम हो जाये आप को हल्के Steam हुए Momos को आयल में डालना है और उसे कुछ देर Fry करना है। जैसे ही momos हलके ब्राउन हो जाये उसे आयल में से निकाल कर एक Bowl में रख ले अब उसके ऊपर हल्का काला नमक, Oregano, चाट मसाला और हल्का नीबू डाल कर अच्छे से सब को मिक्स कर दीजिए। ताकि मसाला सभी मोमोस में बराबर से लग जाये। अब आप इसे Momos की चटनी और Mayonnaise के साथ सर्व कर सकते है। आप का पनीर Fry Momos तैयार हो गया।

ध्यान रखे जब आप पनीर momos को fry कर रहे हो तो कढ़ाई से दूर खड़े रहे क्योकि पनीर momos गरम होने के बाद हल्का फैलता है कभी- कभी कढ़ाई में फट भी जाता है जिसकी वजह से गरम oil भी आप के ऊपर आ सकता है। इसलिए धयान से पनीर momos को फ्राई करे।


Spread the Food

FoodDilSe

I have shared all healthy and tasty homemade recipes in Hindi, Hinglish. Easyway how to cook healthy and tasty food at home using home ingredients using some dry fruits to decorate your food like a restaurant. Healthy Food, Healthy Drink, Crispy Food, Food, Drink, Nasta, sweet food, cake,

One thought on “Homemade कढ़ाई Momos | Veg | Paneer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *