दही पराठा रेसिपी | Dahi Paneer Paratha Recipe
“Dahi Paneer Paratha Recipe” दही पनीर पराठा बनाना जितना आसान है यह खाने में भी उतना ही टेस्टी लगता है। तो चलिए दही पनीर पराठा बनाना स्टार्ट करते है उससे पहले जान लेते है दही पराठा बनाने में कितना समय लगेगा और किन-किन सामग्रियों का उपयोग किया जायेगा।
Dahi Paratha Recipe “दही पनीर पराठा रेसिपी” बनाने में लगने वाला समय – 20 मिनट (अगर हग कर्ड हो तो)
दही पनीर पराठा बनाने की सामाग्री
- 3 कटोरी आटा
- 1 कटोरी दही
- 70 ग्राम पनीर
- 3 मीडियम उबले आलू
- 3 हरी मिर्च
- 1 चम्मच भुना जीरा
- 1 चम्मच अजवाइन
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1-2 चम्मच अमचूर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1-2 चम्मच काली मिर्च
- हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
दही पनीर पराठा बनाने की विधि
- दही पराठा बनाने के लिए सबसे पहले हग कर्ड तैयार करेंगे।
- इसके लिए दही को एक बाउल के ऊपर छनी में कपड़े में निचोड़ के उसको पूरी रात फ्रीज के अंदर रख देंगे। ऐसा इसलिए करेंगे ताकि दही का पानी निकल जाए और दही खट्टी नहीं होगी।
- पराठा बनाने के लिए बिल्कुल सॉफ्ट आटा लगा लेंगे।
- एक प्लेट मे हग कर्ड को डालेंगे फिर उसमे पनीर, उबले हुए आलू, भुना जीरा, अजवाइन, अमचूर, हरी मिर्च, गर्म मसाला और काली मिर्च डालकर पराठा फिलिंग तैयार कर लेंगे।
- पराठे की फिलिंग को आटे में भरकर हल्का पतला पराठा बेल लेंगे।
- अब तैयार पराठे को दोनों तरफ से बटर या तेल लगाकर अच्छे से सेक लेंगे।
पराठा हेल्थी बनाए रखने के लिए हमने रेसिपी को सरसों के तेल में सेका है आप घी या बटर का भी इस्तेमाल कर सकते है।
लीजिए तैयार है दही पनीर पराठा रेसिपी सर्व करने के लिए। आप इसे हरी धनिए की चटनी के साथ सर्व कर सकते है और इस रेसिपी के टेस्ट का आनंद उठा सकते है।
Hung Curd
How To Make Hung Curd at Home Easily ? हंग कर्ड घर पर कैसे तैयार करते हैं ?
तैयार दही को लेंगे। एक खाली बाउल (कटोरी) के ऊपर आटे वाली छन्नी रखेंगे फिर उस छन्नी में तैयार दही को पलट के रात भर फ्रीज में रख देंगे। जब सुबह देखेंगे तो दही का सारा पानी अलग हो जायेगा और आप के पास गाढ़ा दही मिल जायेगा। इसी गाढ़े दही को हंग कर्ड कहते है। आप इस तरीके से आसानी से हंग कर्ड घर पर तैयार कर सकते हैं।
तो यह थी Homemade Dahi Paratha Recipe in Hindi, अगर Recipe आसान लगी हो तो कमेंट जरूर करे।
#dahiparatharecipe #paratharecipe