घर में कैसे बनाये आम का अचार | Aam Ka Achar
आम के आचार
हैलो दोस्तों आज हम आपको एक आसान और Unique तरीका बताएंगे की घर पर आम का आम का आचार (Aam Ka Achar) कैसे बनाते है। वैसे तो आम का आचार का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। खट्टा, मीठा, तीखा, स्पाइसी कई तरह के अचार बनाये जाते है आम के पर आज हम आपको आम का अचार बनाने का सबसे आसान तरीका बताएँगे कि आप इसे घर पर बना सकते है। वैसे आम का अचार सबको पसंद होता है, बस बनाना थोड़ा कठिन लगता है सभी को, पर आज हम आपको बिल्कुल जल्दी और आसान तरीके से चटपटे, स्पाइसी-तीखे और खट्टे आम का अचार बनाना बताएंगे।
How to Make Aam ka Achar जो लम्बे समय तक खराब न हो, और आप को कभी बाहर से खरीदने कि जरुरत ना पड़े। तो चलिए आम के आचार को बनाने में किन किन सामग्री का इस्तेमाल होता है और इसको बनाने में कितना समय लगेगा जानते है आज के इस ब्लॉग में।
आम का अचार बनाने के लिए सामग्री :-
- कच्चा आम
- सरसों का तेल
- अजवायन
- मंगरैल
- हींग
- सरसों पाउडर
- पंचफोरन पाउडर
- धनिया पाउडर
- हल्दी पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
आम का अचार बनाने के लिए सामग्री की मात्रा :-
- 1 Kg कच्चा आम
- 250 ग्राम सरसों का तेल
- 1 चम्मच अजवायन
- 1 चम्मच मंगरैल
- 1/2 चम्मच हींग
- 50 ग्राम सरसों पाउडर
- 50 ग्राम पंचफोरन पाउडर
- 20 ग्राम धनिया पाउडर
- 20 ग्राम हल्दी पाउडर
- 50-60 ग्राम लाल मिर्च पाउडर (तीखा जैसा आप को पसंद हो, वैसे तो आम के खट्टे के ऊपर भी तय किया जाता है )
- नमक स्वादानुसार
अचार बनाने की विधि:-
आम का अचार Step-1
आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले हम 1 किलो कच्चे आम को लेंगे और उसके डंठल वाले हिस्से को चाकू से काट कर हटा देंगे। इसी तरह सभी आम के उप्पर वाले हिस्से को काट कर पानी में धोने के लिए डाल देंगे। अब आम को पानी से अच्छे से धोकर उसका पानी सूखने के लिए बाहर निकाल कर रख देंगे। जब पानी सुख जाये सभी आम के छिलके को अच्छे से छील लेंगे। अब आम को छिलने के बाद अब सारे आम को मोटे छेद वाले कद्दूकस की मदद से कद्दूकस कर लेंगे। 2-4 आम को लच्छो के रूप में बड़े और मोटे टुकड़ो में चाकू की मदद से काट लेंगे।
कद्दूकस किये हुए आम को एक बाउल या काच के जार में डाल कर उसमें हल्दी, नमक को अच्छे से मिलाकर एक दिन धुप में रख देंगे। नमक और हल्दी से आम हल्के गलने लगते है। अगले दिन इसमें सरसों, पंचफोरन, धनिया पाउडर, अजवाइन, मगरैल, लाल मिर्च पाउडर और 150 ग्राम तेल को नमक- हल्दी मिले आम में डाल कर बड़े चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लेंगे (नमक- हल्दी मिलाने पर ये थोड़ा पानी छोड़ देता है तो परेशान न हो वो सूख जाता है)।
आम का अचार Step-2
अब इसे एक दिन के लिए और धूप में छोड़ देंगे ताकि आम अच्छे से गल जाये। अगले दिन जब आप इसे मिलायेगे चम्मच की सहायता से तो आप देखेंगे की ये हल्का-हल्का Soft हो गया है और मसालों का टेस्ट भी आने लगा है इसमें से वैसे तो ये अभी भी खाने में Tasty लगता है। पर इसे 4, 5 दिन तक धुप में रखने से आम पक (गल) जाता है तो और भी टेस्टी लगता है। इसलिए इसे 4-5 दिन daily धूप में रखेंगे ताकि आप का अचार बिल्कुल बाजार की तरह Tasty और Spicy बने। 5 वे दिन आप इसमें बचा हुआ तेल और हींग मिलाकर इसे Air Tight कांच के बर्तन में भर कर रख दे। ताकि आप का अचार खराब न हो और लम्बे समय तक आसानी से चल सके।
अचार में जो तेल डालेंगे उसे गरम करके डालेंगे। मतलब एक कढ़ाई में जितना Oil इस्तेमाल करना है उसे अच्छे से गर्म कर लेंगे बिल्कुल खोला लगे। उसके बाद उसे Normal Temperature पर ठंडा होने देंगे जब तेल बिल्कुल ठंडा हो जायेगा तब हम इसे अचार में डालेंगे। जिससे अचार का टेस्ट और बढ़ जायेगा और Oil का taste नहीं आयेगा।
बस तैयार हो गयी आप की आम की खट्टी, तीखी, स्पाइसी,चटपटी और नई तरीके से बनाई गई आम का अचार।
कद्दूकस किया हुआ आम AirTight Vessel Tayar Aam Ka Achar
इस तरह बनाये हुए आम के अचार की खास बात :
इस तरह बनाये हुए आम के अचार की खास बात यह है कि यह अचार लम्बे समय तक खराब नहीं होता है और यह आसानी से तैयार हो जाता है। इस तरीके से (कद्दूकस ) बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। इस तरह से बनाया हुआ अचार काफी टेस्टी, स्पाइसी और चटपटा लगता है। जिसे आप प्लेन परांठे, सत्तू के पराठे, आलू के पराठे, कचौड़ी, इन सभी के साथ चटनी के रूप में या दाल-चावल के साथ अचार के रूप में किसी भी तरह से खा सकते है।
ध्यान रखने वाली बातें :-
- अचार को कांच के Air Tight Vessel में ही डाल कर रखें इससे लम्बे समय तक यह खराब नहीं होगा।
- अचार में जो तेल डालना है उसे पका कर डाले।
- जो पानी कद्दूकस किये हुए आम में नमक डालने के बाद निकलेगा उसे उसी जार में रहने देना हैं।
- जार को जब धूप लगने के लिए रखेंगे तो ध्यान रखे की उसमे पानी ना जाये कैसे भी। (नहीं तो अचार खराब हो जायेगा जल्दी )
“स्वाद का मजा लीजिये और कमेंट कर के जरूर बताये की कैसी लगी एक और Homemade recipe आप को”
“आप का दिन मंगलमय रहे”
तो यह थी आम का अचार, अगर Recipe आसान लगी हो तो कमेंट जरूर करे।
Thanks For Sharing The Very Nice Article. I Will also share with my All friends. Great Article thanks a lot.
love status in english
Sarkari Result
Bad boy status in hindi
Rojgar
Family Status