Different Type Soup Recipe | अलग अलग तरह के सूप
सर्दियों का मौसम आ गया है और सर्दियों में गरमा गर्म Different Type Soup Recipe मिल जाये तो मजा ही आ जाता है। सूप को पीने का मजा ही कुछ और होता है इसलिए आज हम आपके लिए ले कर आये है Different Type Soup Recipe| Hot Vegetable Soup | हॉट वेजिटेबल सूप Recipe और Carrot Soup कि Recipe जिसे हम बनाना सीखेंगे वो भी आसान तरीके से। तो चलिए गरमा-गर्म वेजिटेबल सूप बनाना शुरू करते है उससे पहले जान लेते है इसको बनाने में क्या-क्या सामग्री की आवश्कता होगी और इस सूप को बनाने में कितना समय लगेगा।
Different Type Soup Recipe
वेजिटेबल सूप | Vegetable soup
Vegetable Soup सूप बनाने में लगने वाला समय – 20 Minute
वेजिटेबल सूप बनाने के लिए सामग्री
- पत्ता गोभी
- शिमला मिर्च
- गाजर
- बींस
- अदरक
- लहसुन
- हरी मिर्च
- हरा प्याज
- काली मिर्च पाउडर
- विनेगर
- सोया सॉस
- रेड चिली सॉस
- मिक्स हर्ब
- कॉर्न फ्लोर
- बटर या तेल
- नमक
- वेजिटेबल स्टॉक या पानी
वेजिटेबल सूप बनाने के लिए सामग्री की मात्रा
- 1 कटोरी बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी
- 1 शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
- 1/2 कटोरी बारीक कटा हुआ बींस
- 1 गाजर बारीक कटा हुआ
- 1 इंच में कटा हुआ दो टुकड़ा अदरख
- 5 से 6 कली बारीक कटा हुआ लहसुन
- 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- ¼ कटोरी बारीक कटा हुआ हरा प्याज
- 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 एक चम्मच विनेगर (Vinegar)
- 1 चम्मच रेड चिली सॉस
- 1/2 चम्मच मिक्स हर्ब
- 1 चम्मच सोया सॉस
- 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर
- 2 से 3 चम्मच बटर या तेल
- नमक स्वाद अनुसार
- 700ml वेजिटेबल स्टॉक या पानी
वेजिटेबल सूप बनाने की विधि
Veggy Cut Veggy Fry Vegetable Soup
Step-1
वेजिटेबल सूप बनाने के लिए सबसे पहले हम सभी सब्जियों को धूल लेंगे और बारीक काट लेंगे फिर उसके बाद एक पैन लेंगे और उसमें बटर या तेल डालेंगे ( ध्यान दें अगर आप बटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बटर डालने के बाद आप हल्का सा एक चम्मच तेल डाल दे वरना आपका बटर जल जाएगा जिससे आपका वेजिटेबल सूप का टेस्ट खराब हो जाएगा)
Step-2
अब हम बारीक कटे हुए अदरक और लहसुन को पैन में डालेंगे आप चाहे तो अदरक लहसुन का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक लहसन डालने का बाद उसे हल्का सा 1 मिनट तक भूनेगे जैसे ही हल्का भून जाये उसमें उसी वक्त हरा कटा हुआ प्याज भी डाल देंगे और इससे भी 1 मिनट तक भूनेंगे। फिर इसके बाद वेजिटेबल सूप के लिए कटी हुई सभी सब्जियों मैं से सबसे पहले गाजर को डालेंगे और उसे 10 सेकंड के लिए भूलेंगे फिर उसके बाद शिमला मिर्च और पत्ता गोभी भी डाल देंगे और इन सभी सब्जियों को ढककर 3 मिनट तक के लिए पकायेगे।
Step-3
ध्यान रहे सब्जियों को ज्यादा नहीं पकाना है। 3 मिनट के बाद जब आप देखेंगे कि सभी सब्जियाँ हल्की पक गयी होगी। अब हम इसमें 2 से 3 ग्लास पानी डाल कर 5 से 7 मिनट तक ढक कर छोड़ देंगे। ध्यान रखे कि सब्जियाँ ज्यादा ना पक जाये। 5 मिनट के बाद उसमे सोया सॉस, रेड चिली सॉस, विनेगर, नमक, काली मिर्च और मिक्स हर्ब डालकर 1 से 2 मिनट और पकाएंगे फिर। उसके बाद उसमे हम 2 से 3 चम्मच कॉर्नफ्लोर का घोल डाल देंगे और 2 से 3 मिनट तक सूप को पकायेगे।
एक चम्मच कॉर्नफ्लोर को अलग से एक कटोरी में पानी में घोलकर वेजिटेबल सूप में डाल देंगे।
लीजिए तैयार हो गया आपका गरमा गर्म टेस्टी एंड हेल्दी वेजिटेबल्स सूप | Hot Vegetable Soup सर्व करने के लिए। सर्व करने के लिए आप एक बाउल में सूप निकल लीजिये और उसके ऊपर हरे प्याज से गार्निश करके गरमा गर्म वेजिटेबल सूप सर्व करे और आनंद ले Hot Vegetable Soup का।
गाजर का सूप
सूप कोई भी हो पीने में मजा आ जाता है पर आज हम गाजर का सूप बनायेगे। गाजर को जैसे भी खाए वह बहुत ही Healthy होता है। गाजर में बहुत से विटामिन होते हैं इसलिए इसे हम सलाद या और भी अनेक तरह से खाना पसंद करते है। पर आज हम आपके लिए टेस्टी और हेल्दी गाजर का सूप लेकर आए हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और यह बहुत ही टेस्टी लगता है। तो चलिए इसे बनाना Start करते है आसान तरीके से पर उससे पहले जान लेते है इसे बनाने में कितना समय लगता है और क्या-क्या सामग्री इस्तेमाल होती है।
Carrot / गाजर सूप बनाने में लगने वाला समय – 30 Minute
गाजर का सूप बनाने के लिए सामग्री
- Carrot / गाजर
- टमाटर
- अदरक
- प्याज
- काली मिर्च पाउडर
- मिक्स हर्ब
- नमक
- बटर या तेल
- पानी या वेजिटेबल स्टॉक
सूप बनाने के लिए सामग्री की मात्रा
- 5 से 6 गाजर
- एक टमाटर
- 1 इंच में कटा हुआ दो टुकड़े अदरक
- 1 मीडियम साइज प्याज
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच मिक्स हर्ब
- नमक स्वाद अनुसार
- एक से दो चम्मच बटर या तेल
- 700ml पानी या वेजिटेबल स्टॉक
सूप बनाने की विधि
Carrot Carrot Soup
Step-1
गाजर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले हम गाजर को छील लेंगे फिर अच्छे से उसको पानी से धो लेंगे। उसके बाद गाजर और प्याज को बारीक काट लेंगे और उसी के साथ अदरक और टमाटर को भी बारीक काट कर रख लेंगे।
उसके बाद एक प्रेशर कुकर लेंगे और उसमें हम एक चम्मच बटर और एक चम्मच तेल डालेंगे फिर उसमें हम कटा हुआ प्याज अदरक डालकर 1 से 2 मिनट तक फ्राई करेंगे फिर उसके बाद कटे हुए गाजर को डालेंगे और उसे 5 से 7 मिनट तक भूनेंगे जैसे ही गाजर हल्का भून जाये उसमे हम टमाटर डालकर 1 से 2 मिनट तक और फ्राई होने के लिए छोड़ देंगे। फ्राई करते वक्त गाजर को चलाते रहेंगे नहीं तो कुकर में चिपक जायेगे और जलने लगेगा।
Step-2
उसके बाद हम प्रेशर कुकर में वेजिटेबल स्टॉक या 2 गिलास पानी डालकर तीन से चार सीटी लगाएंगे। जब प्रेशर कुकर में 3 से 4 सिटी लग जाये उसे ठंडा होने के लिए छोड़ देंगे ताकि गाजर और टमाटर अच्छे से गल जाये। जैसे ही प्रेशर कूकर में से गैस निकल जाये कूकर में से हम गाजर को पानी से छानकर अलग कर लेंगे और पानी को साइड में रख लेंगे।
Step-3
जो गाजर हमने प्रेशर कूकर में से निकाला है उसे हम मिक्सर में डाल कर फाइन पेस्ट बना लेंगे। इसके बाद एक पैन लेंगे और उस पैन में गाजर के पेस्ट को डाल देंगे और जो पानी हमने निकाल कर एक साइड में रखा था उसे डाल देंगे। अगर गाजर का सूप ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो तो हम उसमें थोड़ा सा पानी मिला लेंगे और उसे 5-7 मिनट तक पकाएंगे। जैसे ही पेस्ट हल्का पक जाये इसमें हम काली मिर्च पाउडर, नमक और मिक्स हर्ब डाल कर 2 से 3 मिनट और पकाएंगे।
लीजिए तैयार हो गया गाजर का हेल्दी और टेस्टी सूप अब आप इसे सर्विंग बाउल में डाल लीजिये और हल्का सा फ्रेश क्रीम और हरा धनिया डालकर गरमा गर्म गाजर के सूप का आनंद लें।
“स्वाद का मजा लीजिये और कमेंट कर के जरूर बताये की कैसी लगी एक और Homemade recipe आप को”
“आप का दिन मंगलमय रहे”
तो यह थी Different Type Soup Recipe | अलग अलग तरह के सूप, अगर Recipe आसान लगी हो तो कमेंट जरूर करे।