Aloo Achari Roti Recipe | आलू अचारी रोटी
आलू अचारी रोटी एक ऐसा नाश्ता जो शायद ही आप ने कभी ट्राय किया होगा। आज की खास रेसिपी आलू अचारी रोटी बनाना जितना आसान है यह खाने में उतना ही चटपटा होता है। Aloo Achari Roti Recipe बनाना स्टार्ट करते है उससे पहले जान लेते है इसे बनाने में कितना समय लगेगा और किन-किन सामग्रियों की जरुरत होगा अचारी रोटी बनाने के लिए।
4 लोगों के लिए 2-2 अचारी आलू रोटी बनाने में लगने वाला समय – 20-25 मिनट
आलू अचारी रोटी बनाने के लिए सामग्री की मात्रा
- 2 कटोरी गेहू का आटा
- 3-4 चम्मच आम का अचार
- ½ चम्मच अजवाइन
- 2-3 हरी मिर्च
- 1 चम्मच मंगरैल
- 2-3 चम्मच सूजी
- 3-4 मीडियम साइज आलू
- 1 चम्मच जीरा
- ½ चम्मच चिली फ्लैक्स
- 3-4 चम्मच सरसो तेल
- 2-3 चुटकी हींग
- स्वादानुसार नमक
अचारी आलू रोटी बनाने की विधि
- अचारी आलू रोटी बनाने के लिए सबसे पहले हम आलू को प्रेशर कुकर मे डाल कर 3-4 सीटी लगा लेंगे।
- उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लेंगे और एक बाउल में रख लेंगे।
- कद्दूकस किये हुए आलू में बारीक कटी हरी मिर्च, अजवाइन, मंगरैल, चिली फ्लेक्स, हरी मिर्च, आम का अचार, हींग और जीरा डाल के अच्छे से मिला लेंगे।
- बाउल में अब 2 कटोरी आटा, 2-3 चम्मच सूजी और 2 चम्मच मोयन के लिए तेल डाल के सॉफ्ट आटा लगा लेंगे और 10 मिनट तक रेस्ट करने के लिए साइड मे रख देंगे।
- 10 मिनट के बाद आटा को हल्का गूथेंगे और उसकी लोई बना लेंगे, फिर उसे नार्मल रोटी की तरह बना लेंगे।
- पैन गरम करेंगे उस पर अचारी आलू रोटी को तेल / बटर लगा कर अच्छे से सेक लेंगे ।
लीजिए तैयार हो गया टेस्टी अचारी आलू रोटी रेसिपी। आप इसे सुबह के नाश्ते के तोड़ पर हरी चटनी, सास या अपनी मनपसंद चटनी के साथ खा सकते है।
अचारी आलू रोटी बनाते वक्त ध्यान रखने वाली बातें
- अचारी रोटी बनाते वक्त आप अपनी मनपसंद के अचार का इस्तेमाल कर सकते है।
- आलू को कद्दूकस कर ले ताकि आलू के मोटे टुकड़े न रह जाये।
- अचार को बिल्कुल बारीक / मसल कर आलू में इस्तेमाल करें।
- मोयन के लिए तेल का इस्तेमाल जरूर करें।
“अचारी रोटी के स्वाद का आनंद ले और कमेंट कर के जरूर बताये की कैसी लगी आपको एक और Homemade recipe“
Facebook और Instagram पर हमारे साथ जुड़े Latest Indian Recipe Post की जानकारी के लिए। हमें subscribe करना मत भूलिए।
“आप का दिन मंगलमय रहे”
तो यह थी Aloo Achari Roti Recipe In Hindi, अगर Recipe आसान लगी हो तो कमेंट जरूर करे।
Achari Aloo Roti Recipe In Hindi | Aloo Achari Roti Recipe In Hindi | Achari Chapati Recipe In Hindi | Roti Banane ki vidhi