हरा धनिया पराठा | Hara Dhaniya Paratha Recipe In Hindi
Healthy, Tasty & कम oily धनिया पराठा रेसिपी। हरा धनिया पराठा बनाना तो आसान है ही और आप इसे डेली भी खा सकते है। तो चलिए Hara Dhaniya Paratha Recipe बनाना स्टार्ट करते है उससे पहले जान लेते है इसे बनाने में कितना समय लगेगा और किन-किन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जायेगा आज का स्पेशल पराठा रेसिपी तैयार करने के लिए।
4 लोगों के लिए हरा धनिया पराठा रेसिपी बनाने में लगने वाला समय – 30 मिनट
हरा धनिया पराठा बनाने की सामग्री
- गेहू का आटा
- हरा धनिया
- प्याज
- हरी मिर्च
- लाल मिर्च पाउडर
- काली मिर्च पाउडर
- धनिया पाउडर
- भुना जीरा पाउडर
- चाट मसाला
- अजवाइन
- नींबू रस
- मंगरैल
- जीरा
- काला नमक
- नमक
- तेल
पराठा बनाने के लिए सामग्री की मात्रा
- 2 कटोरी गेहू का आटा
- 2 कटोरी हरा धनिया
- 3-4 प्याज
- 5-6 हरी मिर्च
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 2 चम्मच चाट मसाला
- 1 चम्मच अजवाइन
- 1 चम्मच मंगरैल
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच नींबू रस
- 1/3 चम्मच काला नमक
- नमक स्वादनुसार
- तेल
हरा धनिया पराठा बनाने की विधि | How To Make Dhaniya Paratha
हरा धनिया पराठा बनाने के लिये सबसे पहले हम हरे धनिये को पानी से अच्छे से साफ कर लेंगे और इसे बारीक काट लेंगे। प्याज को भी छील लेंगे और बारीक काट लेंगे। अगर आप पराठा तीखा बनाना चाहते है तो 2-3 हरी मिर्च बारीक काट के मिला लेंगे।
अब एक बाउल मे आटा लेंगे उसमे अजवाइन, मंगरैल, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, नींबू का रस और तेल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
फिर हम इसमें हरा धनिया, प्याज और हरी मिर्च को डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। जरुरत के अनुसार आटे मे थोडा -थोड़ा पानी डालकर हल्का टाइट गूथ लेंगे। अब आटे को 10 मिनट रेस्ट करने के लिये रख देंगे।
10 मिनट रेस्ट के बाद अब हम आटे को बराबर लोई मे काट लेगे और रोटी के साइज का थोड़ा मोटा बेल लेंगे। अब एक फ्राई पैन लेंगे और इस परांठे को डालेंगे तेल लगाकर दोनों तरफ से उलट -पलट कर गोल्डन कलर आने तक सेक लेंगे।
रोटी बेलते वक्त अगर जरुरत परे तो आटे की जगह तेल का इस्तेमाल करेंगे।
लीजिये तैयार हो गया हरा धनिया पराठा अब इसे रेड सॉस और हरी चटनी के साथ सर्व करे और गरमा गरम स्वाद का आनंद ले।
“स्वाद का मजा लीजिये और कमेंट कर के जरूर बताये की कैसी लगी एक और Homemade recipe आप को”
Facebook और Instagram पर हमारे साथ जुड़े Latest Indian Recipe Post की जानकारी के लिए। हमें subscribe करना मत भूलिए।
“आप का दिन मंगलमय रहे”
तो यह थी Hara Dhaniya Paratha Recipe In Hindi, अगर Recipe आसान लगी हो तो कमेंट जरूर करे।
#DhaniyaParatha #CorianderparathaRecipeByFooddilse #IndianRecipe