बेसन का हलवा | Besan Ka Halwa Recipe | How To Make Besan Halwa
“Besan Halwa Recipe” बेसन का हलवा बनाना जितना आसान है यह खाने में भी उतना है स्वादिष्ट लगता है तो चलिए आज हम बेसन का हलवा बनाना स्टार्ट करते है उससे पहले जान लेते है इसे बनाने में कितना समय लगेगा और किन-किन सामग्रियों की जरुरत पड़ेगी बेसन का हलवा बनाने के लिए।
बेसन का हलवा रेसिपी “Besan Ka Halwa” बनाने में लगने वाला समय – 15 से 20 मिनट
बेसन का हलवा सामग्री
- 1 कप बेसन
- 2-3 चम्मच सूजी
- ½ कटोरी चीनी
- ½ कप देशी घी
- ¼ कप दूध
- 7-8 काजू
- 5-6 बादाम
- 10-12 किशमिश
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
- 2-3 पिंच केसर फूड कलर (Optional)
बेसन का हलवा बनाने की विधि “Gram Flour Halwa”
- बेसन का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले हम बेसन और सूजी को 2 मिनट ड्राई रोस्ट कर लेंगे।
- कढ़ाई में देशी घी डालकर बेसन और सूजी को अच्छे से भूनेगे हल्का कलर बदलने तक।
- जब बेसन अच्छे से भून जाए तो इसमें ¼ कप दूध डालेंगे फिर थोड़ा पानी कढ़ाई में डालकर कुछ देर और पकने देंगे।
- जब बेसन अच्छे से भून जाए फिर चीनी और केसर फूड कलर डालकर 2 से 3 मिनट पकाएंगे।
- अन्त में थोडा सा और पानी कढ़ाई में डालकर बेसन के हलवे को 2 मिनट भूनेंगे।
- अब एक दूसरा पैन लेंगे और उसमे सभी ड्राई फ्रूट को देशी घी में अच्छे से भून लेंगे।
- बेसन के हलवे में ड्राई फ्रूट और इलाइची पाउडर डालकर 30 से 40 सेकेंड और भून लेंगे।
लीजिए तैयार है टेस्टी और Yummy बेसन का हलवा रेसिपी सर्व करने के लिए। Instant Besan Halwa Recipe
#besankahalwa #halwarecipe #recipebyfooddilse