1 चम्मच घी 1 चम्मच तेल में बनाए मखाना चाट | Makhana Chaat Recipe
आज हम बनाने वाले है मखाना चाट जो Healthy होने के साथ-साथ खाने मे बहुत Tasty होता है। जिसे बनाने में कम तेल का इस्तेमाल किया जाता है और इसे बनाना भी काफी आसान है। तो चलिए आज की Makhana Chaat Recipe बनाना स्टार्ट करते है उससे पहले हम जान लेते है इसे बनाने में कितना समय लगेगा और किन-किन सामग्रियों का उपयोग किया जायेगा आज की रेसिपी तैयार करने के लिए।
3-4 लोगों के लिए मखाना चाट बनाने में लगने वाला समय – 10 मिनट
मखाना चाट बनाने के लिए सामग्री
- मखाना
- मूंगफली
- घी
- तेल
- उबले हुए आलू
- काला नमक
- प्याज
- टमाटर
- चाट मसाला
- लाल मिर्च पाउडर
- इमली की चटनी
- जीरा पाउडर
- काला नमक
- हरी मिर्च
- धनिया
- काली मिर्च पाउडर
- सेव नमकीन
- नींबू का रस
- नमक
मखाना चाट बनाने के लिए सामग्री की मात्रा
- 2 कटोरी मखाना
- 1 कटोरी मूंगफली
- 1 चम्मच घी
- 1/2 कटोरी उबले हुए आलू
- 1 चम्मच तेल
- 1 चम्मच काला नमक
- 8-10 चम्मच सेव नमकीन
- 1 कटोरी प्याज
- 1 कटोरी टमाटर
- 2 हरी मिर्च
- 1 चम्मच चाट मसाला
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 5-6 चम्मच इमली की चटनी
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच काला नमक
- 1 चम्मच हरा धनिया
- 1 चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
चाट बनाने की विधि
मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहले 1 पैन में 1 चम्मच घी और 1 चम्मच तेल को डाल कर गर्म होने देंगे फिर एक-एक करके 2 कटोरी मखाना और 1 कटोरी मूंगफली को अलग-अलग कर के तब तक भूनेंगे जब तक मखाना अच्छे से क्रिस्पी ना हो जाये और मूंगफली भी भून ना जाये।
मखाना और मूंगफली को पैन में फ्राई करते समय थोड़ा काला नमक और काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते है जिससे से चाट का फ्लेवर और बढ़ जायेगा।
जब मखाना और मूंगफली भून जाये तो एक बड़े से बाउल में 1 कटोरी बारीक कटी हुई प्याज, 1 कटोरी टमाटर, 1 कटोरी उबले हुए आलू, 1 चम्मच चाट मसाला, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 5-6 चम्मच इमली की चटनी, 1 चम्मच जीरा पाउडर,1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच काला नमक, 8-10 चम्मच सेव नमकीन,1 चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार नमक और 1 कटोरी हरा धनिया डाल कर सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लेंगे। अब मिक्सचर में भुनी हुई मूंगफली और मखाना को डाल कर सभी सामग्री के साथ अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
लीजिये तैयार हो गई आपकी Tasty & Healthy मखाना चाट रेसिपी सर्व और टेस्ट करने के लिए।
“स्वाद का मजा लीजिये और कमेंट कर के जरूर बताये की कैसी लगी एक और Homemade recipe आप को”
Facebook और Instagram पर हमारे साथ जुड़े Latest Indian Recipe Post की जानकारी के लिए। हमें subscribe करना मत भूलिए।
“आप का दिन मंगलमय रहे”
तो यह थी Makhana Chaat Recipe In Hindi, अगर Recipe आसान लगी हो तो कमेंट जरूर करे।
Makhana Chaat Recipe In Hindi | Makhana | Foxnut Chaat | Lawa Chaat | Healthy & Tasty Chaat Recipe In Hindi | How To Make Chaat Recipe In Hindi | Healthy Recipe By Fooddilse