बचे हुए चावल से बनाये मैंगो मिंट फ्राइड राइस रेसिपी | Mango Mint Fried Rice Recipe
आज की खास रेसिपी हम बनाने वाले है बचे हुए चावल या फ्रेश बनाये हुए चावल से जिसमे आप को आम और पुदीने का टेस्ट एक साथ मिलने वाला है वो भी सबसे आसान तरीके से। Mango Mint कहे या Fried Rice Recipe बात एक ही है। तो चलिए आज की रेसिपी बनाना स्टार्ट करते है उससे पहले जान लेते है इसे बनाने में कितना समय लगेगा और किन-किन सामग्रियों की जरुरत होगी हमें आज की रेसिपी बनाने के लिए।
Mango Mint Fried Rice Recipe बनाने में लगने वाला समय – 10 मिनट
फ्राइड चावल बनाने के लिए सामग्री
- चावल
- प्याज
- पुदीना के पत्ते
- करी पत्ता
- अजवाइन के पत्ते
- हरा धनिया
- कच्चा आम
- हरी मिर्च
- सरसों
- जीरा
- हींग
- चाट मसाला
- लहसन की कालिया
- नमक
- तेल
मैंगो मिंट फ्राइड राइस बनाने के लिए सामग्री की मात्रा
- 2 कटोरी चावल
- 1 प्याज
- 25-30 पुदीना के पत्ते
- 15-20 करी पत्ता
- 4-5 अजवाइन के पत्ते
- 1/2 कटोरी हरा धनिया
- 1 कच्चा आम
- 2-3 हरी मिर्च
- 2-3 लहसन की कालिया
- 1 चम्मच सरसों
- 1 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच हींग
- 1 चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- 1-2 चम्मच तेल
मैंगो मिंट फ्राइड राइस बनाने को विधि
सबसे पहले हम पुदीना, धनिया,अजवाइन, करी पत्ते को धो लेंगे और कच्चे आम की गुठली निकाल कर छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लेंगे। अब एक मिक्सर जार में पुदीना के पत्ते, धनिया के पत्ते,अजवाइन के पत्ते, कच्चे आम के टुकड़ो और 2-3 हरी मिर्च डाल कर फाइन पेस्ट बना लेंगे। पेस्ट बनाते वक्त अगर जरुरत पड़े तो 1/2 कप पानी जार में डाल के बिल्कुल फाइन पेस्ट तैयार कर लेंगे।
एक पैन को गैस पर गर्म होने के रखेंगे जैसे ही पैन गर्म हो जाये उसमे 2 चम्मच तेल, 2 चम्मच घी डालकर गरम होने देंगे, तेल गरम होने के बाद 1 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच सरसों के दाने और 1/2 चम्मच हींग पाउडर डाल कर चटकने देंगे। अब पैन में बारीक कटी हुई प्याज, लहसन, हरी मिर्च और करी पत्ता डाल के ढक देंगे 1 से 2 मिनट के लिए। 2 मिनट के बाद ढक्कन हटा के प्याज को अच्छे से फ्राई कर लेंगे। जब प्याज अच्छे से फ्राई हो जाये तो इसमें जो पेस्ट हमने शुरू में बनाया था उसे डाल के 4 से 5 मिनट पका लेंगे।
जब लगे की ग्रेवी पक गयी है तब हम इसमें 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच चाट मसला डाल के 1 मिनट और पका लेंगे। 1 मिनट के बाद हम इसमें 2 कटोरी चावल डाल के अच्छे से ग्रेवी में मिक्स कर लेंगे और 2 से 3 मिनट तक पका लेंगे। तैयार हो गयी मैंगो मिंट फ्राइड राइस रेसिपी।
अब इसे एक सर्विंग प्लेट में निकाल कर सर्व करेंगे और एक ही रेसिपी में मैंगो और मिंट का स्वाद लेंगे।
“स्वाद का मजा लीजिये और कमेंट कर के जरूर बताये की कैसी लगी एक और Homemade recipe आप को”
Facebook और Instagram पर हमारे साथ जुड़े Latest Indian Recipe Post की जानकारी के लिए। हमें subscribe करना मत भूलिए।
“आप का दिन मंगलमय रहे”
तो यह थी Mango Mint Fried Rice Recipe In Hindi, अगर Recipe आसान लगी हो तो कमेंट जरूर करे।
Fried Rice Recipe | Mango | Mint | Veg Fried Rice Recipe | Bache Hue Chawal Ki Recipe | Chawal Fry Recipe In Hindi | Indian Recipe By Foodilse| Mango Mint Recipe