Multivitamin मोरिंगा पराठा | Moringa Paratha Recipe
अगर आप Multivitamin Healthy पराठा बना कर खाना चाहते है तो आज हम आप को बनाना सिखाएंगे मोरिंगा पराठा। Moringa Paratha बनाना जितना आसान है उतना खाने में भी Healthy और Tasty होता है। तो चलिए आज की रेसिपी बनाना स्टार्ट करते है उससे पहले जान लेते है मोरिंगा पराठा बनाने में कितना समय लगेगा और इस पराठे को बनाने के लिए किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी हमें।
मोरिंगा पराठा बनाने में लगने वाला समय – 20 – 30 मिनट
मोरिंगा पराठा बनाने के लिये सामग्री
- सहजन के पत्ते / मोरिंगा
- आटा
- बेसन
- प्याज
- हरी मिर्च
- अदरक
- जीरा
- अजवाइन
- हल्दी
- नमक
- सरसो तेल
पराठा बनाने के लिए सामग्रियों की मात्रा | Moringa Paratha Ingredients
- 2 कटोरी मोरिंगा / सहजन के पत्ते
- 4-5 कटोरी आटा
- 1/2 कटोरी बेसन
- 2 मीडियम साइज प्याज
- 3-4 हरी मिर्च
- 1 चम्मच अदरक
- 1 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच अजवाइन
- 1 चम्मच हल्दी
- स्वादानुसार नमक
- 6-7 चम्मच सरसों तेल
मोरिंगा पराठा बनाने की विधि | How To Make Modiji Favorite Moringa Paratha Recipe In Hindi
मोरिंगा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले हम मोरिंगा के पत्तों को डंठल से अलग कर लेंगे और पानी से अच्छे से धूल लेंगे। जब पत्तियों का पानी हल्का सूख जाये तब मोरिंगा / सहजन के पत्तियों को बारीक काट लेंगे। प्याज और हरी मिर्च को भी बारीक काट लेंगे और अदरख का पेस्ट बना लेंगे।
एक बाउल में 4 कटोरी आटा और 1/2 कटोरी बेसन को लेंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे। अब बाउल में अदरक का पेस्ट, हल्दी, अजवाइन, जीरा, बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च और नमक डाल कर मिक्स करेंगे। अब इसमें बारीक कटा हुआ मोरिंगा के पत्ते को डाल कर मिक्स करेंगे और आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटे को गूथेंगे। आटे को नरम ही गूथना है जब आटा अच्छे से गूथ जाये तब इसमें 1 से 2 चम्मच तेल ऊपर से डालकर थोड़ा और गूथ लेंगे फिर गुथे हुए आटे के ऊपर तेल लगा कर 10 मिनट के लिये ढककर सेट होने के लिये रख देंगे
10 मिनट के बाद आटे को हल्का और मसल लेंगे फिर आटे कि छोटी छोटी लोई बना कर उसमें तेल या सूखा आटा लगा कर गोल रोटी के आकर मे बेल लेंगे। अब तवा लेंगे इसे गैस पर गरम होने के लिये रखेंगे जब तवा गरम हो जाये तो हम पराठे को तेल लगाकर उलट -पलट के दोनों तरफ से सेक लेंगे।
आप तेल की जगह घी या बटर का इस्तेमाल भी कर सकते है पराठे को सेकने के लिए पर यहाँ हमने सरसों का तेल इस्तेमाल किया है पराठे की रेसिपी को Healthy बनाने के लिए।
लीजिये तैयार हो गई मोरिंगा / सहजन / Drumstick की पत्तियों का Multivitamin टेस्टी, Healthy और Energy से भरपूर पराठा आप इसे लहसन की चटनी के साथ खाइये और स्वाद का आनंद लीजिये।
Moringa Paratha | Sahjan Ki Patiyo Ka Partha | Drumstick Leaves Paratha | Moringa Chapati | Moringa Pattiyo Ka Partha In Hindi | Modi Ji Favorite Moringa Partha
“स्वाद का मजा लीजिये और कमेंट कर के जरूर बताये की कैसी लगी एक और Homemade recipe आप को”
Facebook और Instagram पर हमारे साथ जुड़े Latest Indian Recipe Post की जानकारी के लिए। हमें subscribe करना मत भूलिए।
“आप का दिन मंगलमय रहे”
तो यह थी Multivitamin Moringa Paratha Recipe In Hindi, अगर Recipe आसान लगी हो तो कमेंट जरूर करे।