पालक नमक पारे | Palak Namak Pare Recipe
Namak Pare तो आप ने बहुत बार खाये होंगे पर आज हम ले कर आये है एक खास तरह के नमक पारे रेसिपी Palak Namak Pare Recipe. पालक नमक पारे बनाना जितना आसान है यह खाने में भी उतना ही कुरकुरे लगता है। तो चलिए Namak Pare बनाना स्टार्ट करते है उससे पहले जान लेते है इसे बनाने में कितना समय लगेगा और क्या-क्या सामग्री चाहिए आज की खास रेसिपी बनाने के लिए। Spinach Namak Pare Recipe
Healthy Tasty Palak Pare Recipe बनाने में लगने वाला समय – 25 से 30 मिनट
Blog Contents
पालक पारे बनाने की सामग्री
- मैदा
- पालक
- सूजी
- अजवाइन
- मंगरैल
- मीठा सोडा
- काली मिर्च पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- नमक
- तेल
सामग्री मात्रा | Palak Namak Pare Ingredients
- 1-2 कटोरी मैदा
- 100 ग्राम पालक
- 4-5 चम्मच सूजी
- ⅓ चम्मच अजवाइन
- ⅓ चम्मच मंगरैल
- 1-2 चुटकी मीठा सोडा
- ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 4-5 चम्मच मोयन के लिये तेल
- तलने के लिए तेल
पालक नमक पारे बनाने की विधि | How To Make Palak Pare
नमक पालक पारे के लिए आटा लगाने की विधि
पालक नमक पारे बनाने के लिये सबसे पहले हम पालक को ठंडे पानी से धूल लेंगे। अब पालक को मिक्सर ग्राइंडर मे डालकर फाइन पेस्ट बना लेंगे। अब हम एक बाउल लेंगे उसमे मैदा और सोडे को छननी मे डाल कर छान लेंगे अब छने हुये मैदे मे सूजी, अजवाइन, मंगरैल, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे फिर तेल डालकर अच्छे से मोयन दे देंगे। अब हम आटे में फाइन बनाया हुआ पालक का पेस्ट डाल के आटे को गूथ लेंगे। उसके बाद हम जरुरत के अनुसार आटे में पानी डाल कर आटे को हल्का टाइट गूथ लेंगे और गुथे हुए आटे को 5 मिनट के ढक कर सेट होने के लिये रख देंगे।
5 मिनट के बाद आटे को हल्का और गूथ लेंगे। अब हम इस आटे की बड़ी सी लोई लेंगे और इसे बड़े से आकर की थोड़ी मोटी बेल लेंगे, फिर इसमें फोक (चम्मच) से जगह जगह गोद लेंगे। फिर इसे चाकू की मदद से चौकोर सेप मे काट लेंगे या आप जिस शेप में बनाना चाहते है इसे काट लेंगे।
ध्यान रखें की परे को ज्यादा लम्बा नहीं काटना है छोटे-छोटे टुकड़ो में काटना है नहीं तो ये पूरी की तरह बन जायेगा और खाने में कुरकुरा नहीं लगेगा। फोक से रोटी में जगह-जगह छेद करना जरुरी है नहीं तो आप के पारे फूल जायेगे और खस्ता / कुरकुरे नहीं बनेगे।
पालक पारे को तलने की विधि
अब गैस पर कढ़ाई मे तेल डालकर गरम होने देंगे और एक पारे को डाल कर चेक करेंगे की तेल गरम हो गया है कि नहीं। जब तेल गरम हो जाये तब पारे को तेल में डाल कर धीमी आंच पर पकायेंगे। पारे पकाते वक्त इसे उलट-पलट कर बराबर चलाते हुए तलेंगे ताकि ये अच्छे से पक जाये। जब पालक पारे पक जाये तो इसे कढ़ाई से निकाल कर ठंडा होने के लिये कुछ देर रख देंगे।
लीजिये तैयार हो गई आपकी टेस्टी, कुरकुरी पालक पारे की रेसिपी। आप इसे गरमा गरम भी खा सकते है और ठंडा करके भी जैसे आप का मन करे आप इसके स्वाद का आनंद ले। इसे एयर टाइट सीसे के जार मे भर कर रख लेंगे तो आप इसे आराम से 20 से 25 दिन तक खा सकते है ये खराब नहीं होगा।
अगर आप नमक पारे में नमक डालना भूल गए है तो आप इसे अचार के साथ खा सकते है या फिर पारे के ऊपर से चाट मसाला, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर सर्व कर सकते है। एक नए फ्लेवर की रेसिपी बन जाएगी आप की।
“स्वाद का मजा लीजिये और कमेंट कर के जरूर बताये की कैसी लगी एक और Homemade recipe आप को”
Facebook और Instagram पर हमारे साथ जुड़े Latest Indian Recipe Post की जानकारी के लिए। हमें subscribe करना मत भूलिए।
“आप का दिन मंगलमय रहे”
तो यह थी Palak Namak Pare Recipe In Hindi, अगर Recipe आसान लगी हो तो कमेंट जरूर करे।
Palak Namak Pare Recipe Palak Pare Roti Fry Namak Palak Pare Namak Palak Pare Recipe