Raw Mango Mint Shot Drink | आम पुदीना से बनाये स्पेशल जूस
गर्मी में रिफ्रेशिंग ड्रिंक बना के घर पर पीना चाहते है तो हम ले कर आये है स्पेशल मैंगो मिंट शॉट ड्रिंक जिसको बनाना जितना आसान है उतना ही यह पीने में भी टेस्टी और रिफ्रेशिंग लगता है। तो चलिए Raw Mango Mint Shot Drink बनाना स्टार्ट करते है उससे पहले जान लेते है इसे बनाने में कितना समय लगेगा और किन-किन सामग्रियों का उपयोग किया जायेगा आज की रेसिपी तैयार करने के लिए।
2 गिलास आम पुदीना जूस बनाने में लगने वाला समय – 5 मिनट
आम पुदीना जूस बनाने के लिए सामग्री
- कच्चा आम
- पुदीना
- चाट मसाला
- भुना जीरा पाउडर
- चीनी
- काला नमक
- नमक
- पानी
Mango Mint Shot Ingredients Quantity | सामग्री की मात्रा
- 2 कच्चा आम
- 1 कटोरी ताजा पुदीना
- 2 चम्मच चाट मसाला
- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 5-6 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच काला नमक
- ½ चम्मच नमक
- 2 गिलास ठंडा पानी
Mango Mint Drink बनाने की विधि
फ्रेश रिफ्रेशिंग जूस बनाने के लिए सबसे पहले हम कच्चे आम को छील कर छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लेंगे। फिर एक मिक्सर जार में 1 कटोरी कटा हुआ आम, 1 कटोरी पुदीना, 2 चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर,1 चम्मच काला नमक, स्वादानुसार सफेद नमक, 5-6 चम्मच चीनी और ½ गिलास पानी जार में डाल कर फाइन पेस्ट बना लेंगे। अब जार में जरुरत के अनुसार 2 गिलास पानी डाल कर 1 मिनट और ग्राइंडर को चलाएंगे। 1 मिनट के बाद जूस को छन्नी से छान लेंगे।
छन्नी से जूस को छन्ना इसलिए जरुरी है ताकि जो भी बड़े टुकड़े जार में बच जाये वो सर्व करते वक्त गिलास में ना आये।
लीजिये तैयार हो गया कच्चे आम पुदीना से बना Healthy & टेस्टी जूस। अब एक सर्विंग गिलास लेंगे उसमे मैंगो मिंट शॉट सर्व करेंगे।
“स्वाद का मजा लीजिये और कमेंट कर के जरूर बताये की कैसी लगी एक और Homemade recipe आप को”
Facebook और Instagram पर हमारे साथ जुड़े Latest Indian Recipe Post की जानकारी के लिए। हमें subscribe करना मत भूलिए।
“आप का दिन मंगलमय रहे”
तो यह थी Raw Mango Mint Shot Juice In Hindi, अगर Recipe आसान लगी हो तो कमेंट जरूर करे।
#MangoMintShot #HealthyDrinkByFoodilse #IndianRecipe