सूजी का चीला | Suji Ka Cheela Recipe in Hindi
अगर आप Healthy नाश्ता करना चाहते है तो आज की खास Dish आप के लिए है Suji Ka Cheela (सूजी का चीला) जिसे बनाना आसान तो है हि साथ में ये Healthy और Tasty भी होता है खाने में। तो चलिए Start करते है Homemade सूजी का चीला बनाना। Suji Cheela Recipe को Rave Cheela Recipe भी कहाँ जाता है।
Homemade सूजी का चीला
Suji Ka Cheela बनाने के लिए सामग्री :
- सूजी
- मीठा सोडा या खाने वाला सोडा
- शिमला मिर्च
- प्याज
- टमाटर
- हरी मिर्च
- काली मिर्च पाउडर
- हरा धनिया
- करी पत्ता
- हरा लहसुन (Optional )
- दही (Optional )
- नमक
- सरसो
- पानी जरुरत के अनुसार
- तेल जरुरत के अनुसार
Suji Ka Cheela बनाने के लिए सामग्री की मात्रा
- 350 ग्राम सूजी
- 3-4 चुटकी मीठा सोडा
- 1 शिमला मिर्च
- 2-3 मीडियम साइज प्याज
- 2 मीडियम साइज टमाटर
- 4-5 हरी मिर्च (आपको तीखा जैसा पसंद हो उसके अनुसार मिर्च को कम या ज्यादा कर सकते है )
- 5-6 चुटकी काली मिर्च
- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर (Optional )
- 7-8 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- 3-4 चम्मच बारीक कटा हरा लहसुन (Optional )
- 10-12 बारीक कटे करी पत्ता
- 2-3 चम्मच दही (Optional )
- नमक स्वदानुसार
- 2 चम्मच सरसो दाना
- 3-4 कप या (पानी जरुरत के अनुसार )
- तेल जरुरत के अनुसार
विधि How To Make Suji Ka Cheela
Cheela Mixture Ready to make cheela cooking time Cheela Cheela Making Process Suji Ka Cheela Recipe
- सूजी का चिला बनाने के लिए सबसे पहले हम सूजी को एक बाउल मे 3 कप पानी डालकर 10-15 मिनट तक फूलने के लिए एक साइड मे ढक कर रख देंगे।
- अब हम प्याज को छील कर चील कटर मे कट कर लेंगे, इसी मे हम हरी मिर्च और 1 टमाटर को भी कट कर लेंगे, अब इसके बाद हम शिमला मिर्च, टमाटर, हरा धनिया, करी पत्ता, हरा लहसुन सभी को अलग -अलग बारीक काट लेंगे।
- जैसे ही 15 मिनट हो जाये जो सूजी हमने पानी में भीगो कर रखी थी उसमे चील किये हुए प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, बारीक कटी हुई धनिया, हरा लहसुन, शिमला मिर्च, नमक, काली मिर्च, दही, मीठा सोडा सभी को डालकर अच्छे से मिला लेंगे और नार्मल घोल बना लेंगे (घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही पतला )।
- अब हम नॉन स्टिक तवा लेंगे उसमे थोड़ा सा तेल डाल कर उसमे एक चुटकी सरसो और बारीक कटा हुआ करी पत्ता ( एक चुटकी ) डालकर उसके ऊपर थोड़ा सा जो घोल हमने तैयार किया है उसे तवा पे डाल कर फैला लेंगे (जैसे हम Dosa Mixture को तबे पर फैलाते है ) और फिर इसे हम 1 मिनट तक ढक कर पकाएंगे फिर इसे पलट कर हल्का oil डाल देंगे अगर ज्यादा सूखा नजर आये तो। अब इसे गोल्डन होने तक पकाएंगे।
लीजिए तैयार हो गया आपका गरमा गरम चीला आप इसे Tomato Catch Up के साथ या Green चटनी के साथ स्वाद का आंनद ले।
Suji Ka Cheela Healthy Hota hai kya? बहुत सारे सवाल इस तरह के होते है की सूजी का चीला खाने में healthy होता है क्या, हाँ बिल्कुल क्योंकि चीला तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री में किसी तरह की unhealthy सामग्री नहीं मिलाई जाती है।
“स्वाद का मजा लीजिये और कमेंट कर के जरूर बताये की कैसी लगी एक और Homemade recipe आप को”
Facebook और Instagram पर हमारे साथ जुड़े Latest Indian Recipe Post की जानकारी के लिए। हमें subscribe करना मत भूलिए।
Can I pour baking soda in the place of yogurt to make Suji Ka cheela?
हाँ बिल्कुल कर सकते है मीठे सोडा का इस्तेमाल दही की जगह।
“आप का दिन मंगलमय रहे”
तो यह थी Suji Ka Cheela Recipe in Hindi, अगर Recipe आसान लगी हो तो कमेंट जरूर करे।