Palak Chaat Recipe | Spinach Chaat | पालक चाट
हेलो दोस्तों चाट खाना आप सभी को काफी पसंद होता है तो इसी बात का ध्यान रखते हुए आज हम आप के लिए ले कर आये है पालक का चाट। Palak Chaat सूनने में थोड़ा अजीब लगता है पर यकीन मानिये अगर आप ने एक बार पालक चाट खा लिया तो आप इस चाट को बार-बार बना के खाना चाहेंगे। तो चलिए पलाक Chaat बनाना start करते है उससे पहले जान लेते है इसको बनाने में कितना समय लगता है और किन-किन सामग्रियों की आवयश्कता होगी हमें अपने Healthy, Spicy & Tasty Chaat बनाने के लिए। Palak Chaat को Spanish Chaat के नाम से भी जाना जाता है।
Palak Chaat Ingredients / सामग्री
- पालक
- बेसन
- चावल
- हींग
- हल्दी
- अजवाइन
- मंगरैल
- लाल मिर्च पाउडर
- भुना जीरा पाउडर
- दही
- चीनी
- हरी चटनी
- ईमली की चटनी
- प्याज
- टमाटर
- सेव नमकीन
- चाट मसाला
- काला नमक
- नमक
- अनार
चाट बनाने के लिए सामग्री की मात्रा / Ingredients Quantity
- 10-15 मीडियम साइज के पालक के पत्ते
- 100 ग्राम कटोरी बेसन
- 50 ग्राम कच्चे चावल का आटा
- 1 चुटकी हींग
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1/2 चम्मच अजवाइन
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1 कटोरी दही
- 1/2 चम्मच मंगरेल
- 1-2 चम्मच चीनी
- हरी चटनी
- ईमली की चटनी
- 2 Medium Size प्याज
- 1 Medium Size टमाटर
- 150 ग्राम सेव नमकीन
- 2-3 चम्मच चाट मसाला
- 7-8 चम्मच अनार के दाने
- काला / सफेद नमक जरुरत के अनुसार
चाट बनाने की विधि | How To Make Spicy Chaat
अगर चावल का आटा ना हो तो सबसे पहले हम चावल को पानी से धूल कर चावल को भीगा लेंगे उसके बाद ब्लेंडर में पीस लेंगे। फिर चाट के लिये पालक के पत्तों पानी से साफ कर लेंगे और पालक का पानी सूखने के लिये रख देंगे ताकि घोल पालक के पत्तों पर चढ़ सके। अब हम एक बड़ा सा बाउल लेंगे घोल तैयार करने के लिये चाट का घोल बनाने के लिये बाउल मे बेसन, चावल का आटा, अजवाइन, मंगरेल, हींग, लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक और हल्दी पाउडर इन सभी को एक साथ थोड़ा -थोड़ा पानी डालकर घोल बना लेंगे ध्यान रखे कि घोल ना ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही इतना पतला हो कि पालक के पत्तों पर चढे ही ना।
अब एक कड़ाही लेंगे और उसमे सरसो तेल डालेंगे और गैस पर गर्म होने के लिये रख देंगे जब तेल गर्म हो जाये तब हम तेल मे पालक के पत्तों को बेसन के घोल में डूबोकर कढ़ाई मे डाल देंगे और इसे मीडियम आंच पे पालक के गोल्डन रंग और क्रिस्पी होने तक पकायेंगे। Fry पालक को तेल से निकाल कर एक साइड रख देंगे इसी तरह सभी पालक के पत्तों को एक-एक कर के तल लेंगे।]
चावल के आटे का इस्तेमाल चाट के Kurkure पन को और बढ़ाने के लिए किया जाता है।
चाट के प्लेटिंग की विधि | Chaat Plating Step
चाट को प्लेटिंग करने के लिये सबसे पहले हम पालक के क्रिस्पी पत्तों को सर्विंग प्लेट मे रखेंगे फिर पालक के ऊपर सबसे पहले इमली की चटनी, दही (दही मे हल्का चीनी डालकर फेट लेंगे जिससे दही ज्यादा खट्टी नहीं लगेगी ) हरी चटनी, फिर कटा हुआ थोड़ा सा प्याज, थोड़ा टमाटर फिर इसके ऊपर काला नमक, नमक, भुना जीरा, चाट मसाला, सबसे लास्ट मे डालेंगे सेव नमकीन। अब फिर से रिपीट करेंगे और लास्ट मे नमकीन डालने के बाद थोड़ा सा इमली की चटनी, हरी चटनी, दही और फिर इसके ऊपर हल्का सा चाट मसाला, भुना जीरा, काला नमक और इसके ऊपर अनार के दानो से गार्निस कर देंगे। लीजिये तैयार हो गए आपका Spicy, Crunchy और Tasty पालक का चाट।
“स्वाद का मजा लीजिये और कमेंट कर के जरूर बताये की कैसी लगी एक और Homemade recipe आप को”
Facebook और Instagram पर हमारे साथ जुड़े Latest Indian Recipe Post की जानकारी के लिए। हमें subscribe करना मत भूलिए।
“आप का दिन मंगलमय रहे”
तो यह थी Palak Chaat Recipe, अगर Recipe आसान लगी हो तो कमेंट जरूर करे।
Pingback: हरा भरा कबाब बनाने का तरीका | Hare Bhare Palak Kabab Recipe | पालक कबाब रेसिपी - Food Dil Se Priya