मंचूरियन चाट | Manchurian Chaat Recipe In Hindi
मंचूरियन चाट | Manchuriyan Chaat
हैलो दोस्तों, लॉक डाउन को अब लगभग 3 महीने होने को जा रहे है। पिछले 3 महीनों से लोगो ने बाहर का खाना खाना बंद कर दिया है इस कोरोना महामारी की वजह से, जो लोग डेली कुछ न कुछ स्पाइसी, क्रिस्पी टॉय करते थे वह भी इंतजार कर रहे है कब सब कुछ पहले की तरह हो जाये और वह बिना डरे घूम सके बाहर का खाना बिना डरे खा सके।
तो आज उन दोस्तों के लिए खाने में एक बेहतरीन स्पाइसी एंड क्रिस्पी चाट ले कर आये है जिसे घर पर बना सकते है आसानी से। तो चलिए आज की रेसिपी बनाना स्टार्ट करते है उससे पहले जान लेते है इस रेसिपी को बनाने में कितना समय लगेगा और किन-किन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जायेगा।
मंचूरियन चाट बनाने के लिए सामग्री
- अदरक लहसन का पेस्ट
- सरसो
- हींग
- प्याज
- टमाटर
- शिमला मिर्च
- टोमैटो केचप
- ग्रीन चिली सास
- सोया सास
- वेनेगर या सफेद सिरका
- कॉर्नफ्लोर
- काली मिर्च पाउडर
- भूना जीरा पाउडर
- तेल
- हल्दी
- पानी
- काबुली चना
- आलू
- फूड कलर
- इमली
- साबुत लाल मिर्च
- चीनी
- गुड़
- सोठ पाउडर
- पुदीना के पत्ते
- हरा धनिया पत्ति
- हरी मिर्च
- लहसून
- अदरक
- नीबू
- जीरा
- नमक
- काला नमक
- चाट मसाला
- दही
मंचूरियन चाट ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री की मात्रा
- 3-4 मीडियम साइज शिमला मिर्च
- 3 मीडियम साइज प्याज
- 3-4 मीडियम साइज टमाटर
- 2 चम्मच सोया सास
- 2-3 चम्मच वेनेगर या सफेद सिरका
- 3-4 बड़े चम्मच टमैटो केचप
- 2-3 बड़े चम्मच ग्रीन चिली सास (तीखा जैसा पसंद हो उसके अनुसार घटा या बढा़ सकते है)
- एक चुटकी हींग
- 1/2 चममच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 50 ml सरसों का तेल
- 3-4 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
- 300-400 ml पानी
मंचूरियन चाट की ग्रेवी मंचूरियन ग्रेवी से थोड़ी सी अलग तरह से बनती है तो आइए इसे बनाना शुरु करते हैं।
मंचूरियन चाट की ग्रेवी बनाने की विधि-:
सबसे पहले हम प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को धो कर बारीक काट लेंगे। अब हम सबसे पहले मोटी तली वाली और थोड़ी गहराई वाली कड़ाई या पैन लेंगे और उसे गैस पर तेज आंच पर रखेंगे, अब इसमें सरसों का तेल डालेंगे और थोड़ा गर्म होने देंगे, जब तेल गर्म हो जाये तब इसमें सरसों डाल देंगे जब वो चटकने लगे तो उसमें अदरक -लहसुन का पेस्ट डाल देंगे और एक चुटकी हींग भी डाल देंगे और इसे 1 से 2 मिनट तक भुनेगे। अब हम इसमें Tomato Catch Up, Green Chilli sauce डाल कर 2 से 3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनेंगे नहीं तो यह पैन में चिपक कर जल सकता हैं। अब इसमें सोया सॉस, विनेगर डाल कर तब तक भूनेंगे जब तक कि यह भून कर हल्का तेल न छोड़ दे (वैसे तो ये 5 से 6 मिनट में हो जाता है ) | अब हम इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालेंगे और 1 मिनट तक भूनेंगे, फिर बारीक कटा हुआ टमाटर डाल कर दोनों को 5 से 7 मिनट तक ढक कर पकायेगे। जब टमाटर अच्छे से पक जाये पैन में कटा हुआ शिमला मिर्च डाल कर 2 से 3 मिनट तक और भूनेंगे।
जब ये हो जाये तो इसमें पानी डालेंगे (पानी को गरम कर के डाले उससे Flavor बना रहता हैं ) और इसे 5 से 7 मिनट तक पकायेगे। अब हम कॉर्नफ्लोर को एक कटोरी में 1/2 चम्मच कॉर्नफ्लोर और 4-5 चम्मच पानी डाल कर घोल तैयार कर लेंगे फिर घोल को ग्रेवी में डालेंगे और इसे चलाते हुए 3 से 4 मिनट तक पकायेगे और फिर गैस को बंद कर देंगे। और 2 से 3 मिनट के लिए ग्रेवी को ढक कर छोड़ देंगे। लीजिये तैयार हो गया मंचूरियन चाट की ग्रेवी।
चाट बनाने की सामग्री मात्रा
- 100 -150 gm काबुली चना
- 1 छोटा चम्मच खाने वाला सोडा
- 4 – मध्यम साइज के आलू
- 1 चुटकी फ़ूड कलर (Optional )
- स्वादानुसार नमक
चाट बनाने की विधि:-
प्रेशर कूकर में काबुली चना को डाल कर उसमें मीठा सोडा, नमक और 3 कप पानी डाल कर प्रेशर कूकर को गैस पर चढ़ा देंगे और 4 से 5 सिटी लगने तक के लिए छोड़ देंगे।
“गैस के फ्लेम को Slow To Medium में ही रखेंगे। “
दूसरी तरह आलू को छील कर उसे क्यूब टाइप में काट कर उसमे 2 कप पानी और फ़ूड कलर डाल कर दो सिटी लगने के लिए गैस पर चढ़ा देंगे। और जब यह सभी हो जाये तो निकाल कर साइड रख देंगे।
Plating के लिए सामग्री
- 3 मीडियम साइज Spring Onion (हरा प्याज )
- 2-3 मीडियम साइज टमाटर
- 2-3 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
- 5-7 चम्मच चाट मसाला
- 1 कटोरी बारीक हरा धनिया
- काला नमक
- नमक
- आलू भुजिया वाली नमकीन
सबसे पहले आलू और काबुली चना में हल्का नमक, तीखी चटनी और चाट मसाला डाल कर अच्छे से मिला लेंगे (आलू को मेस नहीं सिर्फ मिक्स करना है ) | प्लेट में सबसे पहले आलू और काबुली चना को डालेंगे उसके बाद मंचूरियन ग्रेवी डालेंगे फिर कटे हुए प्याज और टमाटर डालेंगे। अब इसमें थोड़ा इमली की चटनी, थोड़ी तीखी चटनी हरी वाली और मीठी दही ऊपर से डालेंगे और एक चम्मच हरा धनियाँ डालेंगे। ऊपर से काला नमक,नीबू ,चाट मसला और आलू भुजिया डाल कर सर्व करेंगे। तैयार हो गयी Manchurian Chaat Recipe
मंचूरियन चाट बनाते वक्त ध्यान रखने वाली बातें :-
- छोले और आलू को ज्यादा न उबाले।
- कूकर को तब तक न खोले जब तक उसमें से पूरी गैस बाहर अपने आप ना निकल जाये नहीं तो आलू और काबुली चने Tight ही रह जायेगे।
- चाट बनाने का मन करे तो काबुली चने को रात में ही पानी में भिगों के छोड़ दे वह थोड़े सॉफ्ट अपने आप हो जाते हैं।
- हरी चटनी में आप धनिया या पुदीने की चटनी का इस्तेमाल कर सकते है।
- चाट को अगर स्पाइसी करना चाहते है तो हल्की पतली हरी मिर्च का इस्तेमाल कर सकते है।
“स्वाद का मजा लीजिये और कमेंट कर के जरूर बताये की कैसी लगी एक और Homemade recipe आप को”
Facebook और Instagram पर हमारे साथ जुड़े Latest Indian Recipe Post की जानकारी के लिए। हमें subscribe करना मत भूलिए।
“आप का दिन मंगलमय रहे”
तो यह थी मंचूरियन चाट Recipe, अगर Recipe आसान लगी हो तो कमेंट जरूर करे।
Manchurian Chaat | Manchuriyan Chaat Recipe In Hindi | Chaat Recipe By Fooddilse | How To Make Manchurian Chaat Recipe In Hindi | Kabulichana Chaat