अलग तरह से बनाए सत्तू का शरबत | Sattu Drink Recipe Bihari Style
हैलो दोस्तों दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है ऐसे में लोगों का शरीर Dehydrate भी बहुत जल्दी होता है तो आज इसी बात का ध्यान रखते हुए हम ले कर आये है एक खास तरह की Drink Recipe सत्तू का शरबत। Sattu Drink बनाना जितना आसान है उतना ही यह हेअल्थी होता है हमारे शरीर के लिए और गर्मियों में शरीर में होने वाली पानी की कमी को आसानी से पूरा कर देता है।
5 मिनट में बनाए बिहारी और देशी Style सत्तू का शरबत In Different Way
सत्तू का नमकीन शरबत | Sattu Drink
नमकीन Sattu Drink में इस्तेमाल होने वाली सामग्री
- सत्तू
- पुदीना के पत्ते
- धनिया के पत्ते
- कच्चा आम
- चाट मसाला
- नीबू
- भूना हुआ जीरा पाउडर
- काला नमक
- नमक
- पानी
2 गिलास शरबत बनाने के लिए सामग्री की मात्रा
- 4 से 5 चम्मच सत्तू
- 20 से 25 पत्ते पुदीना
- 2 बडे़ चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 2 से 3 चम्मच कच्चे आम का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1 छोटा चम्मच काला नमक
- स्वाद अनुसार सादा नमक
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 2 छोटा चम्मच नीबू का रस
- 400 से 500 मिली लीटर पानी
How To Make Sattu Drink Recipe | विधि
सबसे पहले हम पुदीने, धनिया और आम को एक साथ बलेनडर में डाल कर बलेनड कर लेंगे। अब एक बड़ा सा बर्तन लेगे इसमें 4 से 5 चम्मच चने का सत्तू, 20 से 25 पत्ते पुदीने के, 2 बडे़ चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 2 से 3 चम्मच कच्चे आम का पेस्ट जो हमने अभी ब्लेंड किया है उसे डाल कर अच्छे से Mix कर लेंगे।
जब ये सब Mix हो जाये इसमें 1 छोटा चम्मच चाट मसाला,1 छोटा चम्मच काला नमक और स्वादनुसार सादा नमक डाल कर उसमें धीरे-धीरे 400 से 500 ml पानी डाल कर अच्छे से मिक्स करेंगे साथ ही उसमे 2 चम्मच नींबू का रस डाल कर मिला लेंगे। नींबू डालने से हमारा शरबत चटपटा बन जाता है इसलिए नींबू को जरूर इस्तेमाल करें। बस तैयार हो गया आप का चटपटा और मसालेदार ठंडा -ठंडा सत्तू का शरबत।
अब इसे गिलास में डाल कर नींबू की स्लाइस के साथ और कुछ पुदीने की पत्तियो के साथ सजाकर कर सर्व करे और ठंडे सत्तू के शरबत का आनंद ले।
See More Recipe – Aam Ki Kheer Recipe
See More Recipe – Aam Panna Drink
सत्तू का मीठा शरबत | Meetha Sattu ka Drink
सत्तू का मीठा शरबत सामाग्री
- सत्तू
- दूध
- चीनी
- इलायची पाउडर
- बादाम
- काजू
Sattu Drink Ingredients | सामाग्री की मात्रा
- 7 से 8 बड़े चम्मच सत्तू
- 300 से 400ml दुध
- 4 बडे़ चम्मच पाउडर चीनी
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 7 से 8 बादाम
- 9 से 10 काजू
Sattu Drink Recipe | बनाने की विधि
सबसे पहले हम बादाम को पानी में 10 मिनट के लिए भिगों के छोड़ देंगे ताकि जब हम गार्निशिंग के लिए बादाम का इस्तेमाल करे तो इसके ऊपर जो छिलका है वो आसानी से उतर जाये।
अब हम 7 से 8 बड़े चम्मच सत्तू, 4 बडे़ चम्मच पाउडर चीनी और 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर एक बाउल में ले कर अच्छे से सब को Mix कर देंगे और इसमें धीरे-धीरे दुध डालकर मिलायेगे ताकि इसमें गुठलिया न पड़े। इतना ही दुध इस्तेमाल करेंगे जितने में सारे पाउडर फार्म mixture हमारे Liquid रूप में आ जाए।
अब बाकी बचे ठंडे दूध को जूस बलेनडर में डाल कर 1 से 2 मिनट तक ब्लेंड करेंगे, फिर ब्लेंड किये हुए दुध को सत्तू के लिक्विड वाले Mixture में डाल कर अच्छे से मिक्स करेंगे ताकि सत्तू और दूध अच्छे से मिक्स हो जाये।
भिगोये हुए बादाम को छील लेंगे और काजू को बारीक लंबे लच्छे में काट लेंगें, शरबत को सर्विंग गिलास मे डाल लेंगें और उसके ऊपर हम छोटी कद्दूकस की सहायता से बादाम और काजू के लच्छो को भी ऊपर से डाल लेंगें।
लीजिए मिनटों में तैयार है सत्तू का मीठा शरबत सर्व करने के लिए।
फायदे सत्तू के शरबत के | Benefits Sattu Drink
- सत्तू का शरबत मीठा हो या नमकीन दोनों फॉर्म में Healthy और Tasty होता हैं।
- इस Drink को आसानी से 5 मिनट में बनाया जा सकता है।
- गर्मियों में यह Drink हमें लू से बचाता हैं।
- सुबह-सुबह पिने से शरीर में energy maintain रहती है पुरे दिन।
- आप इसे सुबह या शाम जब पीना चाहे पी सकते है।
- इसमें कोई भी सामग्री unhealthy नहीं इस्तेमाल होती है।
- अगर आप में से कोई भी दोस्त sugar के Patient है तो चीनी की जगह नमक का इस्तेमाल कर सकते है।
- अगर चने खाना पसंद नहीं है तो इस drink को try करिएगा।
- इसमें Fat related कोई भी Ingredants नहीं इस्तेमाल होते है इसलिए भी यह Healthy Drink में Count होता है।
Meetha Sarwat | सत्तू का मीठा शरबत | Meetha Sattu ka Sharbat | Healthy Drink | नमकीन सत्तू का शरबत | Namkeen Sattu Drink
Can I drink SATTU while intermittent fasting?
“स्वाद का मजा लीजिये और कमेंट कर के जरूर बताये की कैसी लगी एक और Homemade Drink आप को”
“आप का दिन मंगलमय रहे”
Facebook और Instagram पर हमारे साथ जुड़े Latest Indian Recipe Post की जानकारी के लिए। हमें subscribe करना मत भूलिए।
तो यह थी Sattu Drink Recipe Meethi | नमकीन शरबत Drink, अगर Drink आसान लगी हो तो कमेंट जरूर करे।